विराट कोहली पर निबंध (Essay on Virat Kohli)

Essay on Virat Kohli: इस पोस्ट में विराट कोहली पर निबंध, जीवन परिचय, आयु, जन्मतिथि, रिकॉर्ड, कुल संपत्ति, कुल बच्चे, पत्नी का नाम, माता-पिता का नाम इत्यादि की जानकारी शामिल है।

विराट कोहली का जीवन परिचय 

आज की इस पोस्ट में हम विराट कोहली के जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जाने वाले हैं और इसमें हम जानेंगे कि विराट कोहली प्रारंभिक जीवन से लेकर आज तक इन्होंने किस प्रकार से रिकॉर्ड बनाए हैं उनकी शिक्षा दीक्षा किस प्रकार रही है उनके परिवार में कौन-कौन है और उनकी अर्निंग कितनी है और इस प्रकार हम समस्त महत्वपूर्ण डाटा को विराट कोहली के बारे में जाने वाले हैं। 

Essay on Virat Kohli
विराट कोहली का जीवन परिचय

विराट कोहली आधुनिक क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं उनकी मेहनत उनके जीवन में यात्रा संघर्ष और महत्वपूर्ण उपलब्धियां इत्यादि से उनका जीवन परिपूर्ण है विराट कोहली अपने बेहतरीन बल्लेबाजी नेतृत्व क्षमता और अनुशासन के लिए विश्व भर में जाने जाते हैं और बहुत सारे युवा उनके इस आचरण को अनुसरण करते हैं इसलिए विराट कोहली का जीवन परिचय युवा पीढ़ी के लिए बहुत ही प्रेरणा का स्रोत रहने वाला है। 

विराट कोहली का प्रारंभिक जीवन और परिवार 

विराट कोहली का जन्म एक पंजाबी हिंदू परिवार में सन 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। विराट कोहली के पिता का नाम प्रेम कोहली है जो कि पैसे से एक आपराधिक वकील थे और उनकी माता सरोज कोहली है जो की हाउसवाइफहै। विराट कोहली की एक बड़ी बहन है एवं एक बड़ा भाई है तीसरे नंबर पर विराट कोहली है। बचपन से ही विराट कोहली को क्रिकेट खेलने का बहुत ही शौक था वह अक्सर गलियों में क्रिकेट खेला करते थे। विराट कोहली ने महज 3 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था वह अपने पिताजी से गेंदबाजी करवाते थे और वह बल्लेबाजी करते थे। परिवार वालों के गाइडेंस से विराट कोहली ने 9 वर्ष की उम्र में ही दिल्ली में क्रिकेट अकादमी को ज्वाइन करके वहां से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। विराट कोहली के अकादमी के कोच राजकुमार शर्मा थी उन्होंने उनकी प्रतिभा को तराशा था और उन पर रात दिन मेहनत करी थी जिसके कारण विराट कोहली आज विश्व भर में बल्लेबाजी के लिए फेमस है। 

विराट कोहली की शिक्षा और प्रारंभिक संघर्ष 

विराट कोहली की प्राथमिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल दिल्ली से हुई है। विराट कोहली के बचपन से ही क्रिकेट के प्रति लगाव को देखते हुए विराट कोहली के पिता जी ने उन्हें अकादमी में दाखिला करवाया। शुरू के दिनों में विराट कोहली को दिल्ली की अंदर 14 टीम में स्थान नहीं मिला था लेकिन उन्होंने रात दिन कड़ी मेहनत करके दिल्ली की अंदर 15 टीम में जगह बनाने में सफलता हासिल की। विराट कोहली पर दुखों का पहाड़ तब टूट पड़ा जब छोटी सी उम्र में वर्ष 2006 में उनके पिताजी का अचानक निधन हो गया। इसके बाद से विराट कोहली के जीवन में और उनकी मानसिकता में बहुत बड़ा बदलाव आया इसी घटना से वह अच्छी तरह से ऊपर कर उन्होंने अपने आप को और अधिक मजबूत किया और अपने खेल को और अधिक गंभीरता और समर्पण के साथ खेलना शुरू किया जिसके बलबूते पर उन्होंने आगे जाकर बहुत बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं। 

विराट कोहली का क्रिकेट करियर औरउपलब्धियां 

विराट कोहली ने वर्ष 2008 में अंदर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के कप्तानी करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई थी जिसके बाद से वह राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए थे और उसके बाद से ही सभी की जगह है विराट कोहली पर थी। वर्ष 2008 के अंदर-19 वर्ल्ड कप को जीतने के बाद विराट कोहली को सीनियर टीम में शामिल कर दिया था उसके बाद से उन्होंने रिकॉर्ड की लाइन लगा कर रख दी 

  • विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 8000, 10000 और 12000 रन सबसे तेजी से बनाने वाले बल्लेबाज है।
  • वर्ष 2011 के विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में विराट कोहली हिस्सा रहे हैं। 
  • विराट कोहली फर्स्ट 2014 में भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान बने उनके नेतृत्व में उन्होंने वर्ष 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट श्रृंखला जीतने का इतिहासरचा था। 
  • विराट कोहली अब तक 50 से अधिक वनडे शतक बना चुके हैं जो की एक विश्व रिकॉर्ड भी है। 
  • विराट कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं उन्होंने 2025 में अपनी टीम आरसीबी को पहला खिताब दिलाया था। 

विराट कोहली की इन सभी उपलब्धियां को देखते हुए उन्हें कई बार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 2013 में अर्जुन अवार्ड मिला है 2017 में विराट कोहली को पद्मश्री अवार्ड मिला है और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विराट कोहली को वर्ष 2018 में दिया गया। 

⭐ यह भी पढ़े 👉 जवाहरलाल नेहरू पर निबंध (Essay on Jawaharlal Nehru)

विराट कोहली का व्यक्तिगत जीवन 

विराट कोहली ने वर्ष 2017 में भारतीय सिनेमा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की थी उसके बाद उनकी वर्ष 2021 में एक बेटी का जन्म हुआ जिसका नाम वामिका है और उसके बाद में वर्ष 2024 में एक बेटे का जन्म हुआ जिसका नाम अकाय है।

विराट कोहली पर निबंध : एक निष्कर्ष 

अप्रॉक्स भी तथ्यों को देखते हुए हम सीधे तौर पर कह सकते हैं कि विराट कोहली का जीवन संघर्ष लग्न अनुशासन और उपलब्धियां से भरा हुआ है उन्होंने अपने पिता की असामान्य निधन के बाद भी बहुत जल्दी ही इन सभी दुविधाओं से उठकर उन्होंने बहुत कठिन परिश्रम किया और उन्हीं के बलबूते उन्होंने बहुत मजबूती से भारतीय टीम में अपना योगदान दिया और बहुत सारे रिकॉर्ड्स भी बनाए हैं। विराट कोहली के सामने हर समय दुविधा जरूर उभर कर आई लेकिन उन्होंने उसको बहुत ही आसानी से निपटने का रास्ता ढूंढा और उसमें कामयाब भी रहे। विराट कोहली के इस जीवन परिचय से हमें यह सीख मिलती है की दृढ़ निश्चय मेहनत और लगन से कुछ भी संभव नहीं है असंभव को संभव किया जा सकता है यदि आपके पास में कठिन मेहनत और दृढ़ संकल्प हो। विराट कोहली आज केवल क्रिकेट स्टार ही नहीं बल्कि करोड़ों युवाओं के आदर्श हैं और उनके रहन-सहन खान और फिटनेस को आज बहुत सारी युवा अपने जीवन में उतरने की कोशिश कर रहे हैं। 

Leave a Comment